सी बी आई ने हाथरस की घटना से सम्बन्धित मामलें में विशेष न्यायाधीश, हाथरस (उत्तर प्रदेश) की अदालत में चार आरोपियों (जिला हाथरस निवासी) के विरुद्ध आज आरोप पत्र दायर किया।
सी बी आई ने उत्तर प्रदेश सरकार के निवेदन एवं इसके अतिरिक्त भारत सरकार की अधिसूचना पर दिनॉक 11.10.2020 को मामला दर्ज किया। तदानुसार, चण्डपा पुलिस स्टेशन, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश) में सी सी संख्या- 136/2020 द्वारा पूर्व में दर्ज मामलें की जॉच को सी बी आई ने अपने हाथों में लिया।
जनमानस को याद रहे कि उपर्युक्त विवरण सी बी आई द्वारा की गई जॉच व इसके द्वारा एकत्र किए गए तत्थों पर आधारित है। भारतीय कानून के तहत आरोपी को तब तक निर्दोष माना जाएगा जब तक कि उचित विचारण के पश्चात दोष सिद्ध नही हो जाता। |